वेसु कैनाल रोड स्थित ग्रीन वैली में गूंजा 'घर-घर मंगलचारण', भक्तिमय हुआ माहौल
वेसु कैनाल रोड स्थित ग्रीन वैली में गूंजा 'घर-घर मंगलचारण', भक्तिमय हुआ माहौल
सूरत। महावीर जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर शहर के वेसु कैनाल रोड स्थित ग्रीन वैली में भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। यहाँ सुरेश-बीना छाबड़ा के निवास स्थान पर 'घर-घर मंगलचारण' कार्यक्रम का भव्य आयोजन कल शाम संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम में क्षेत्र की लगभग 100 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरा घर प्रभु महावीर की भक्ति और भजनों की गूंज से सराबोर हो गया।
भक्ति और संस्कारों का संगम आयोजन के दौरान बीना छाबड़ा जी ने बताया कि जैसे हम अपने परिवार के बच्चों का जन्मदिन पूरे लाड़-प्यार से मनाते हैं, वैसे ही भगवान महावीर का जन्म कल्याणक भी पूर्ण श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। 'घर-घर मंगलचारण' अभियान का मुख्य उद्देश्य हर घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना और नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध संस्कृति व संस्कारों से जोड़ना है।
सामूहिक भक्ति की शक्ति ग्रीन वैली परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने सामूहिक रूप से मंगल पाठ और भजन किए। उपस्थित श्राविकाओं ने 'जियो और जीने दो' के मंत्र को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में भगवान की आरती के साथ सभी के मंगल की कामना की गई।

No comments