"भारत को बनाएगा ऊर्जा का महाराजा ये ऊर्जास्त्र : थोरियम"

war, energy, thorium, uranium
"भारत को बनाएगा ऊर्जा का महाराजा ये ऊर्जास्त्र : थोरियम"

प्रस्तावना: बारूद की गंध और बुझती हुई इंसानियत

पिछले पाँच सालों से दुनिया एक ऐसी आग में जल रही है जिसका धुआँ हमारी खिड़कियों तक पहुँच चुका है। पहले रूस और यूक्रेन की बर्फीली ज़मीन लहूलुहान हुई, फिर इज़राइल और गाज़ा की गलियाँ चीखों से भर गईं, और अब इज़राइल-अमेरिका बनाम ईरान का वो खतरनाक मोड़ आ गया है जहाँ से वापसी का रास्ता नहीं दिखता।

लेकिन क्या आपने कभी गौर किया कि इन मिसाइलों के पीछे का असली 'फ्यूल' क्या है? पिछले 70 सालों में 'काले सोने' यानी तेल (Oil) के लिए जितनी जंगें हुईं, जितने नरसंहार (Genocides) फाइलों में दबा दिए गए, उतनी तबाही तो पिछले 500 सालों के इतिहास में भी नहीं हुई। आज जब होरमुज़ की जलसंधि (Strait of Hormuz) पर तलवार लटकी है, तो दुनिया की सांसें अटक गई हैं। हर कोई डरा है कि अगर ये रास्ता बंद हुआ, तो हमारी गाड़ियाँ और फैक्ट्रियां 'कब्रिस्तान' बन जाएंगी।

भटकाव की नई जाल: सोलर और इलेक्ट्रिक का छलावा

दुनिया चिल्ला रही है— "सोलर अपनाओ, इलेक्ट्रिक चुनो!" पर क्या ये वाकई आज़ादी है? ज़रा सोचिए, सोलर पैनल के लिए फिर वही चीन पर निर्भरता और बैटरी के 'लिथियम' के लिए फिर वही देशों के बीच खूनी खींचतान। हम बस एक जंजीर काटकर दूसरी पहनने की तैयारी कर रहे हैं। क्या कोई ऐसा रास्ता नहीं जो हमें वाकई 'स्वराज' दिला सके?


फ्लैशबैक: 2025 से पहले की वो 'मजबूर' खामोशी

थोरियम की इस चमकती उम्मीद से पहले, भारत दशकों तक एक 'मजबूर' खामोशी के दौर से गुज़रा है। 1950 में डॉ. होमी जहांगीर भाभा ने केरल की रेत में भारत का भविष्य देख लिया था, लेकिन दुनिया ने हमारे पैरों में 'पाबंदियों' की बेड़ियाँ डाल दी थीं। 1974 और 1998 के परमाणु परीक्षणों के बाद भारत 'परमाणु अछूत' बन गया था। हमें न यूरेनियम मिलता था, न तकनीक।

उस वक्त हमारी स्ट्रैटेजी थी— 'चुपचाप काम करो'। हमारे पास थोरियम का भंडार (फ्यूल) तो बहुत था, पर उसे स्टार्ट करने वाली 'बैटरी' (यूरेनियम) नहीं थी। हम एक ऐसी कार खड़ी करके बैठे थे जिसकी चाबी दुनिया ने छिपा दी थी। दशकों तक हमने थोरियम प्रोजेक्ट को 'टॉप सीक्रेट' रखा, ताकि विदेशी ताकतें हमारे इस खज़ाने पर कब्ज़ा न कर लें।


थोरियम: रेत में सो रहा भारत का 'सोया हुआ भविष्य'

लेकिन 2025 तक आते-आते भारत को समझ आ गया कि अगर हम इसी 'कछुआ चाल' से चले, तो चीन और पश्चिमी देश हमें ऊर्जा की नई गुलामी में जकड़ लेंगे। यहीं से शुरू होती है भारत की वो कहानी, जो अब 'डिफेंस' छोड़कर 'ऑफेंस' पर आ चुकी है। भारत के पास लगभग 8,46,000 टन थोरियम है—एक ऐसा जादुई तत्व जिसे दुनिया 'शांति का ईंधन' कहती है।

इस विज़न को दुनिया के सामने रखते हुए डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने पहले ही आगाह कर दिया था:




SHANTI Act 2025: आज़ादी का दूसरा दस्तावेज़

भारत ने अपनी बरसों की 'सावधानी' को 'शक्ति' में बदलते हुए 'शांति एक्ट 2025' पेश किया। यह सिर्फ एक कानून नहीं, भारत का 'एनर्जी डिक्लेरेशन' है। इसके ज़रिए हमने अपनी तिजोरी के ताले खोल दिए ताकि देश का प्राइवेट सेक्टर और मेधा इस मिशन में लग सके। पूर्व परमाणु ऊर्जा अध्यक्ष डॉ. आर. चिदंबरम के शब्दों में:



अब हम भाग नहीं रहे, अब हम दुनिया को रास्ता दिखा रहे हैं।

सफर की मुश्किलें और 'अदृश्य' वार

मगर यह रास्ता फूलों की सेज नहीं है। भारत को थोरियम से बिजली बनाने के पूर्ण लक्ष्य तक पहुँचने में अभी 10 से 15 साल की कठिन तपस्या और लगेगी। और यही वो समय है जब भारत पर सबसे ज़्यादा 'अदृश्य हमले' होंगे।

  • सीधा खतरा: हमारी लैब और ग्रिड्स पर साइबर हमले। भारत का आगे आना दुनिया के थानेदार बने देशो को हजम नहीं होगा, वो हमारे लैब्स और साइबर ग्रिड्स पर हमले करेंगे । 

  • हिडन वार: हमारे टॉप वैज्ञानिकों को निशाना बनाना, हनीट्रैप की साजिशें और तटीय राज्यों में विदेशी फंडेड एनजीओ के ज़रिए दंगे भड़काना। ( हम नम्बि नारायण सर के केस को देख चुके हैं और उसके परिणाम आज तक भुगत रहे है। 

दुनिया की महाशक्तियां कभी नहीं चाहेंगी कि भारत थोरियम का 'महाराजा' बने। वो हमें 'कस्टमर' बनाकर रखना चाहते हैं, 'क्रिएटर' नहीं।

उपसंहार: कड़वा सच

तेल के कुओं ने दुनिया को सिर्फ लाशें दी हैं। अब वक्त है उस 'रेत' को जगाने का जो हमें असली आज़ादी देगी। भारत का थोरियम मिशन सिर्फ़ बिजली का प्रोजेक्ट नहीं है, यह उस 'युद्ध की जड़' को काटने का प्रयास है जिसने आधी दुनिया को अनाथ बना दिया।

"कल का इतिहास यह नहीं लिखेगा कि किसके पास कितनी मिसाइलें थीं, बल्कि यह लिखेगा कि किस देश ने दुनिया को 'ऊर्जा की गुलामी' से आज़ाद कराया। और उस किताब के पहले पन्ने पर भारत का नाम स्वर्ण अक्षरों में होगा।" प्रतिक काशीकर 

 



No comments

Powered by Blogger.